लायंस क्लब ग्वालियर सिटी की फैमिली पिकनिक में सदस्यों ने लिया भाग
Aug 28 2026
ग्वालियर। विगत दिवस लायंस क्लब ग्वालियर सिटी द्वारा शिवपुरी रोड स्थित माइल्स स्टोन रिजॉर्ट्स में फैमिली पिकनिक का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों का आनंद लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीजी सुधीर बाजपेई रहे। विशेष रूप से पूर्व प्रांतपाल लायन नितिन मांगलिक, रीजन चेयरपर्सन लायन सलिल गुप्ता, पीआरओ एवं ज़ोन चेयरपर्सन हेमेंद्र तिवारी उपस्थित रहे। क्लब अध्यक्ष धीरज भटनागर ने सभी सदस्यों एवं परिवारजनों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के पारिवारिक आयोजनों से क्लब के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, आत्मीयता एवं टीम भावना मजबूत होती है। फैमिली पिकनिक के दौरान सितौलिया, क्रिकेट, रस्साकशी एवं चेयर रेस सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पिकनिक का भरपूर आनंद लिया। खेलों के दौरान सदस्यों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का विशेष माहौल देखने को मिला।
अंत में सभी सदस्यों एवं परिवारजनों ने सामूहिक रूप से पिकनिक का आनंद लेते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। आयोजन ने क्लब के सदस्यों के बीच पारिवारिक भावना एवं आपसी जुड़ाव को और मजबूत किया। कार्यक्रम में किशोर सिंह चौहान, शमशाद बेग, शिवशंकर अग्रवाल, भूपेंद्र शर्मा एवं कमल मांडील का विशेष योगदान रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









