लायंस क्लब अनुभूति और आध्या क्लब ने दृष्टिहीन भाइयों को राखी बांध कर रक्षा बंधन मनाया
Aug 28 2026
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति और आध्या क्लब द्वारा गंगादास की शाला में दृष्टिहीन भाइयों को राखी बांध कर रक्षा बंधन मनाया गया। मुख्य अतिथि रीज़न चेयरपर्सन पीएमजेएफ सलिल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि जोन चेयरपर्सन अशोक शर्मा और पूर्व रीज़न चेयरपर्सन एमजेएफ मीनाक्षी गोयल रही। कार्यक्रम में सभी दृष्टिहीन भाइयों को टीशर्ट, अंडर गारमेंट्स, फल, मिठाई, नमकीन, बिस्कुट, टॉफी, चॉकलेट रियल जूस आदि दिए और तिलक कर राखी बांधी क्लब के सदस्यों ने। अध्यक्ष अंजू गर्ग अनुभूति क्लब, अलका अग्रवाल आध्या क्लब द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत शब्दों और मोती की माला द्वारा किया गया। इस नेक कार्य में उपाध्यक्ष सविता, नीलम,गीता भटनागर,नीलम गुप्ता, साधना बंसल आदि सदस्य उपस्थित रहे। अनुभूति सचिव लायन मनु शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









