स्नेह स्पेशल स्कूल में छात्राओं ने भाइयों को राखी बांधकर नशामुक्ति का दिलाया संकल्प
Aug 28 2026
ग्वालियर। रमन शिक्षा समिति द्वारा मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित स्नेह स्पेशल स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी और उनका मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी सुरक्षा के साथ-साथ नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया।
रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया। छात्राओं ने अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधीं तथा मिठाई खिलाकर उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं छात्रों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति अपने प्रेम और सम्मान का इजहार किया।
कार्यक्रम में बच्चों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। सभी ने मिलकर स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्रीमती उर्मिला कुशवाहा, प्रियंका शर्मा, श्रीमती सविता सक्सेना, भावना रानी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय परिवार ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा करते हुए उन्हें प्रेम, भाईचारे और संस्कारों का महत्व बताया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









