गन्ना, शक्कर, सिलेंडर और पेट्रोल लेकर सडक़ों पर उतरे कांग्रेसियों ने निकाली रैली
Aug 27 2026
भितरवार। बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। गन्ना,शक्कर,सिलेंडर और बोतल में पेट्रोल लेकर सडक़ों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। जानकारी के अनुसार दिन प्रतिदिन बढ़ रहे शक्कर के दाम और पेट्रोल,डीजल और सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने पूरे देशभर भर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तर भी कांग्रेसी मंहगाई को लेकर सडक़ों पर उतर आए हैं।
को नगर के कमला लॉज में भितरवार ब्लॉक कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जोहरे, जिला उपाध्यक्ष बीरेंद्र रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पपेंद्र राजे, नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव, नरवर ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम रावत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल जोहरी ने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। मंहगाई ने आम आदमी,मध्यम वर्ग और गरीबों की कमर तोडक़र रख दी है। उन्होंने कहा कि शक्कर के दाम हर रोज बढ़ रहे हैं। पेट्रोल,डीजल और सिलेंडर के दाम भी आसमान छू रहे हैं।
वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव ने कहा कि घरेलू गैस के बढ़ते दामों के कारण महिलाओं का रसोई बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से मालभाड़ा बढ़ रहा है। जिसका सीधा असर रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजों पर पड़ रहा है केंद्र सरकार को बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाना चाहिए। कार्यक्रम के बाद उपस्थित कांग्रेसी बस स्टैंड पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर एक रैली निकाली। ठेला पर गन्ना,शक्कर,सिलेंडर,और पेट्रोल की बोतल लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली रैली में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, सेवादल अध्यक्ष घनश्याम गौड़, जिला किसान उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, दिनेश पाठक, नारायण रावत, गणेश अग्रवाल, मनोज गौड़, आदिल खान, नईम खान, भूपेंद्र बाथम, मुकेश कुशवाह, पुरुषोत्तम खटीक, सतवीर गुर्जर, कोक सिंह, मान खां, सरपंच रामवली यादव, लालू जाटव, विशाल रावत पोषण रावत, बलराम बघेल, आबिद खा, उपेंद्र धाकड़ बॉबी रावत, दीपू किलेदार, प्रतिपाल रावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









