ग्वालियर-चंबल में बारिश जारी, तिघरा का जलस्तर बढ़ा
Aug 27 2026
ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल अंचल में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी जारी रही। रुक-रुककर हो रही इस बारिश से जहां उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं तिघरा जलाशय का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक अंचल में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
बारिश के कारण ग्वालियर के प्रमुख जलस्रोत तिघरा बांध का जलस्तर भी बढ़ा है। बारिश के बाद 24 घंटे में तिघरा बांध का जलस्तर लगभग एक फीट बढक़र 727.3 फीट हो गया है। जलस्तर में वृद्धि से शहर में पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के सक्रिय होने और इसके आगे बढऩे से मौसम में यह बदलाव आया है। अगले तीन दिनों तक ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में रुक-रुककर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









