समाज को संगठित करना हमारा मुख्य लक्ष्य:ऐरन

Aug 27 2026

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन का एकमात्र मुख्य लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर पर रहने वाले अग्रबनधुयो की सेवा कर उनका जीवन स्तर ऊपर उठे इसके लिए कार्य करना है। उक्त बात दिल्ली में आयोजित मिटिग में राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहीं। परिचय सम्मेलन संस्था पूरे देश में अभी तक 140 आयोजन देश के कई बड़े शहरों में कर चुकी है, 20 सितंबर को अगला कार्यक्रम श्री महाराजा अग्रसेन आश्रम भवन विवेक विहार दिल्ली में होगा। उक्त कार्यक्रम के लिए अग्रवाल परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन एवं मुकेश सिंघल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता दिल्ली प्रदेश संयोजक, श्रीमती नीलम शाह राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती बबीता अग्रवाल राष्ट्रीय महामंत्री दिल्ली के अग्रबनधुयो के साथ मीटिंग करने पहुंचे, दिल्ली के अग्रवाल सभा के महामंत्री एवं अशोक कुमार गर्ग मीटिंग में शामिल रहे। यह तय किया गया कि परिचय सम्मेलन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त रुप से विवेक बिहार अग्रवाल सभा एवं अग्रवाल महिला समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी पूर्ण रूप से सहयोग कर संयोजक के रुप में कार्य करेंगी। कार्यक्रम संयुक्त रुप से समाज हित में होगा, विवाह योग्य बच्चों का पंजीयन निशुल्क रहेगा, सम्मेलन में अपने बच्चों का रिश्ता करने के लिए हरियाणा के पलवल, बल्लभगढ़, रोहतक,हिसार करनाल, दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, से अभी तक 275 बायोडाटा प्राप्त हो चुके हैं सम्मेलन में इंजीनियर डॉक्टर एवं बिजनेसमैन युवाओं के बायोडाटा प्राप्त हो रहे हैं।