राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक आशीष अग्रवाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Aug 27 2026
ग्वालियर। राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक आशीष अग्रवाल पहली बार ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ट्रेन से उतरते ही स्टेशन परिसर में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा, जहां ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान जेसीबी से फूलों की बारिश की गई। कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जमकर नारेबाजी की, जिससे स्टेशन पर उत्साह का माहौल बन गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, पूर्व सांसद विवेक नारायण सेजवलकर और प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर सहित कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने आशीष अग्रवाल को फूलमालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए आभार व्यक्त किया। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
आशीष अग्रवाल के स्वागत का यह सिलसिला करीब पांच घंटे तक चला। इस दौरान शहर के कई क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत मंच लगाकर उनका अभिनंदन किया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी के बाद ग्वालियर में यह उनका पहला दौरा था, जिसके कारण कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। स्वागत कार्यक्रम संपन्न होने के बाद आशीष अग्रवाल भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पहुंचे। यहां वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









