सेना के जवानों के परिवारों की मदद के लिए एकजुट होकर काम करें: पुष्पा जाटव

Aug 26 2026

ग्वालियर। खुरैरी, मुरार में इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की महिला अध्यक्ष पुष्पा जाटव मुख्य अतिथि रहीं। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त कैप्टन रघुराज सिंह भदौरिया रहे, जबकि अध्यक्षता अर्जुन सिंह कुशवाह ने की। मुख्य अतिथि पुष्पा जाटव ने कहा कि संगठन वीर नारियों, विधवाओं, बच्चों और फौजियों के परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के भूतपूर्व सैनिकों के साथ उनके परिवारों के लिए भी कल्याणकारी कार्य किए जाएंगे। संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोडऩा जरूरी है। 
उन्होंने नवीन पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से संगठन को और मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर पुष्पा जाटव ने नवीन पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई। सभी ने एक-दूसरे को समान रूप से साथ लेकर चलने और संगठन की टीम को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजय यादव, एमएल यादव, संजय भदौरिया, बंटू भदौरिया, रामवीर जाटव, अरुण यादव, दामिनी पाठक, अंजली जाटव, ममता शर्मा, गीता मौर्या और जानवी राय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।