रक्षाबंधन से पहले ट्रेनों में भारी भीड़, तत्काल टिकट पर भी दबाब
Aug 26 2026
ग्वालियर। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढऩे लगी है। भाई-बहन के इस त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसका असर ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। स्टेशन पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट पाने के लिए यात्री घंटों इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अधिकांश ट्रेनों में अब रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो गया है।
ग्वालियर से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में सीटों की स्थिति फुल हो चुकी है। दिन के समय चलने वाली तमिलनाडु एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, केरल एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, मदुरई एक्सप्रेस, हिमसागर एक्सप्रेस और नवयुग एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म सीट नहीं मिल रही है। कई ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी श्रेणी तक लंबी वेटिंग चल रही है।
त्योहार के कारण सबसे ज्यादा दबाव स्लीपर क्लास की बुकिंग पर दिखाई दे रहा है। सामान्य यात्रियों के लिए किफायती होने के कारण बड़ी संख्या में लोग स्लीपर श्रेणी में यात्रा करना पसंद करते हैं। लेकिन रक्षाबंधन से पहले कई ट्रेनों में स्लीपर की वेटिंग 100 के पार पहुंच गई है। यात्रियों को टिकट बुक कराने के बाद भी कन्फर्म सीट मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है। एसी श्रेणी में भी सीटों की उपलब्धता सीमित हो गई है।
जिन यात्रियों को सामान्य रिजर्वेशन में सीट नहीं मिल पा रही है, वे तत्काल टिकट का सहारा लेने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन तत्काल टिकट की बुकिंग शुरू होते ही रेलवे की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था पर भी भारी दबाव देखने को मिल रहा है। टिकट बुक करने के दौरान कई यात्रियों को दबाव और सर्वर से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ यात्रियों के टिकट बुकिंग प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही सीटें खत्म हो जा रही हैं। कन्फर्म टिकट के लिए यात्री करंट बुकिंग की भी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसमें भी पर्याप्त सीट उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। कई ट्रेनों में करंट बुकिंग पूरी तरह से ओपन होने से पहले ही सीटों की उपलब्धता खत्म हो जा रही है। ऐसे में त्योहार के समय यात्रा करने वाले यात्रियों के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती घर पहुंचने की है।
रक्षाबंधन की वजह से राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है। सामान्य दिनों में जिन ट्रेनों में अपेक्षाकृत बेहतर सीट उपलब्धता मिल जाती है, उनमें भी अब त्योहार का असर दिखाई दे रहा है। स्टेशन पर परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। कई यात्री कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के बावजूद वैकल्पिक ट्रेनों की तलाश में स्टेशन और ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर लगातार जानकारी जुटा रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









