प्रेमिका से नजदीकियां बढ़ीं तो दोस्त को गोली मारी, पहले भी दी थी धमकी
Aug 26 2026
ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में 23 अगस्त की रात हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नारायण विहार कॉलोनी के गेट के पास ड्यूटी से लौट रहे सचिन श्रीवास को उसके दोस्त बृजेश बरैया ने गोली मारी थी। बृजेश की प्रेमिका से सचिन की बढ़ती नजदीकी इसकी वजह थी।
बृजेश ने सचिन को कई बार उससे बात करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद आरोपी ने हत्या की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने बृजेश बरैया निवासी गौतम नगर थाटीपुर को केशर टावर के पास से पकडक़र उसकी निशानदेही पर मेला ग्राउंड के एक खंडहर से वारदात में इस्तेमाल 32 बोर की पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक चला हुआ खोका बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक 12 अगस्त को बृजेश नीली अपाचे से सिम्को तिराहा पहुंचा था। उसने मोबाइल से सचिन के घरवालों को फोन कर धमकी दी थी कि सचिन मोनिका से मिलना-जुलना बंद कर दे, वरना उसे जान से मार देगा। इसके बावजूद सचिन का बृजेश की प्रेमिका से बातचीत करना जारी रहा। 23 अगस्त की रात करीब 10.30 बजे सचिन ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। गंगाराम फैक्ट्री के सामने मुख्य सडक़ पर पीछे से नीली अपाचे से आए बृजेश ने उस पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगने के बाद सचिन ने पीछे मुडक़र देखा तो बृजेश बाइक से गोला का मंदिर की तरफ भागता दिखाई दिया। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में सचिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सचिन ने पुलिस को बताया कि करीब चार-पांच महीने पहले उसकी बृजेश से दोस्ती हुई थी। इसी दौरान वह बृजेश की प्रेमिका से बातचीत करने लगा। यह बात बृजेश को नागवार गुजरती थी और वह सचिन को कई बार चेतावनी दे चुका था।
सचिन के बयान की पुष्टि के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में 12 अगस्त को नीली अपाचे से संदिग्ध युवक के आने-जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने केशर टावर स्थित रीवॉक शोरूम के पास घेराबंदी कर बृजेश को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने गोली चलाने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल, एक जिंदा राउंड और चला हुआ खोका बरामद किया। वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक की तलाश अभी जारी है।
गोला का मंदिर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर आरोपी को पकड़ा है। उसके कब्जे से पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोका बरामद हुआ है। बाइक के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









