विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के तीसरे दिन भी हुआ रक्तदान
Aug 26 2026
ग्वालियर। विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के अंतर्गत आयोजित रक्तदान अभियान के तीसरे दिन भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान कर मानव सेवा, परोपकार एवं सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। अभियान का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना है। यह आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के समाज सेवा प्रभाग द्वारा दादी प्रकाशमणी जी के पुण्य स्मृती दिवस के उपलक्ष्य में ग्वालियर सहित पूरे देश में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईटीएम विश्वविद्यालय कर रजिस्ट्रार डॉ. ओमवीर सिंह, तथा विशिष्ट अतिथि रेडक्रॉस से डॉ. देवेंद्र सिंह कुशवाह, ब्रह्माकुमारीज केंद्र प्रमुख राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी, बीके प्रहलाद भाई एवं बीके जीतू उपस्थित थे।
इस अवसर पर राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी ने कहा कि मानव जीवन की सार्थकता केवल अपने लिए जीने में नहीं, बल्कि दूसरों के काम आने में है। रक्तदान मानवता और भाईचारे की सुंदर मिसाल है, क्योंकि इसमें जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर एक इंसान दूसरे इंसान के जीवन की रक्षा में अपना योगदान देता है।
मुख्य अतिथि डॉ. ओमवीर सिंह ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समाज की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाकर हम अनेक जरूरतमंद मरीजों की सहायता कर सकते हैं। डॉ. देवेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि रक्तदान एक ऐसी सेवा है, जिसका लाभ सीधे किसी जरूरतमंद के जीवन से जुड़ा होता है। दुर्घटना, ऑपरेशन, गंभीर बीमारी अथवा अन्य चिकित्सकीय परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने लोगों से रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने तथा योग्य व्यक्तियों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
राजयोगी बीके प्रहलाद भाई ने कहा कि रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नहीं, बल्कि किसी परिवार के लिए आशा और जीवन का संदेश है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि वे सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दे सकता है।
रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस मानवीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज में सेवा, सहयोग, मानवता और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर बीके सुरभि, बीके रोशनी, दीपक ठाकुर, पंकज, पवन, सुरेन्द्र कुशवाह, मनोज सिंह, अनिल शर्मा, अमन कुशवाह सहित अनेकानेक सेवाकेंद्र के श्रद्धालु उपस्थित थे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









