भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी आशीष अग्रवाल का आगमन 26 अगस्त को, होगा ऐतिहासिक स्वागत

Aug 25 2026

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल का आज बुधवार 26 अगस्त को दोपहर 3 बजे दुर्ग-हमसफर ट्रेन द्वारा ग्वालियर में प्रथम आगमन होगा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया जाएगा। ग्वालियर में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता व शहर के नागरिकों द्वारा आशीष उषा अग्रवाल का स्वागत कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा। पुलिस चौकी, डी.बी. मॉल, एन.सी.सी., राजा मानसिंह प्रतिमा, बी.पी.सी.एल. पेट्रोल पंप रेलवे स्टेशन, पड़ाव, सिंधिया कन्या विद्यालय, जमुना पार्क, इंडियन कॉफी हाउस, मोती तवेला, नदी गेट, राजीव प्लाजा, इंदरगंज चैाराहा, गिर्राज जी मंदिर, होटल सुखसागर, पाटनकर चौराहा, चित्रगुप्त मंदिर दौलतगंज, अग्रसेन पार्क दौलतगंज, पुलिस चैकी बाड़ा, विक्टोरिया मार्केट म्यूजियम, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बाड़ा, हेमू कॉलोनी चैराहा एवं मुखर्जी भवन पर कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया जाएगा।