प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं सभी त्योहार-गगन हनवत

Aug 25 2026

भितरवार। त्योहारों में किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले इसके लिए प्रशासन हर संभव कार्रवाई करेगा। सभी लोग प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की भडक़ाऊ पोस्ट न डाली जाए। यह बात एसडीओपी गगन हनमत ने आयोजित शांति समिति की बैठक में कही। आगामी त्योहार ईद मिलाद-उन-नबी,रक्षाबंधन,जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी सहित विभिन्न त्योहारों को लेकर मंगलवार को पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसडीओपी गगन हनवत ने की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित शांति समिति सदस्यों से कहा के त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें। सभी धर्मों के त्योहार समाज में प्रेम,सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं। 
भितरवार की आपसी भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ पोस्ट,आपत्तिजनक टिप्पणी या बयान देकर माहौल बिगाडऩे का प्रयास करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसे लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं बैठक में उपस्थित समिति सदस्यों ने भी पुलिस-प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करने तथा संदिग्ध या भडक़ाऊ सामग्री की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। 
इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह मावई,पूर्व जनपद सदस्य कल्लू पटेल, द्यनगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव,सफी खान,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र दीर्घारा,आजम खान,ब्लॉक अध्यक्ष पपेंद्र राजे,हाफिज अबरार खान,गब्बर खान पठान,महिला मंडल मोर्चा अध्यक्ष सीमा यादव,सत्तार खान,पूरन सिंह बाथम आदि उपस्थित थे।