मूंग से भरा कट्टा उठा ले गया चोर, सीसीटीवी कैमरा में हुआ कैद
Aug 25 2026
भितरवार। नगर में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। वे बेखौफ होकर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। दिन में चोरी का एक ताजा उदाहरण उस समय सामने आया जब एक चोर बेखौफ होकर गल्ला व्यापारी के मिल से मूंग से भरा कट्टा लेकर रफूचक्कर हो गया। जानकारी के अनुसार करैरा रोड़ स्थित गल्ला व्यापारी संदीप मोदी के मिल में बीते रोज सोमवार को दिन में 11 बजे के आसपास एक अज्ञात चोर घुस गया। मिल को सूना देख घुसा चोर उसमें रखा एक 50 किलो मूंग से भरा कट्टा उठाकर चोरी कर ले गया। उक्त चोर अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से आया था। जिस पर कट्टा रखकर वह रफूचक्कर हो गया। वहीं दिनदहाड़े हुई चोरी की यह वारदात व्यापारी के मिल में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। जिसमें चोर कुछ देर तक मिल के अंदर घूमता दिखाई दिया। इधर उधर घूमने और देखने के बाद चोर मूंग से भरा कट्टा उठाकर मिल के बाहर खड़े अपने एक साथी की मोटरसाइकिल पर रखकर ले जाता हुआ दिखाई दिया है। वहीं बताते हैं कि चोरी की वारदात के समय गल्ला व्यापारी और मिल संचालक कुछ देर के लिए किसी कार्य से मिल के बाहर निकल गया। मिल सूना देख चोर मूंग से भरा कट्टा उठाकर ले गया। वहीं दिन में ऐसी चोरी की वारदात देख लोगों का कहना हैं। कि नगर में कई नशेड़ी घूम रहे हैं। इससे पहले भी वे ऐसी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









