बापू भक्तों ने धूमधाम से मना ओंकार प्रागटय महोत्सव

Aug 25 2026

ग्वालियर। संत आशाराम बापू ट्रस्ट आश्रम ग्वालियर के तत्वाधान में नियमित चल रहे एकादशी सत्संग पाठ में आश्रम सत्संग वक्ता विजय महाराज द्वारा पिंटो पार्क में प्रधान भदौरिया निवास पर आशा रामायण पाठ भजन कीर्तन प्रवचन कर ओंकार प्रागटय महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 23वे ओंकार प्रागटय महोत्सव पर गुरुदेव के जीवन पर आधारित आशा रामायण पाठ किए गए। उसके बाद सत्संग वक्ता विजय महाराज के प्रवचन और भजन कीर्तन उल्लास के साथ संपन्न हुए। समापन पर सामूहिक मंगल आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। 
इस अवसर पर आश्रम संचालक अर्जुन भाई, विजय महाराज, प्रधान भदौरिया, आदित्य भदौरिया, जसवंत सिंह भदौरिया, बलबीर सिंह परमार, राकेश सिंह चौहान, बीपीएस सेंगर, सीबी शर्मा, भगवान दास, उदय सिंह भदौरिया, श्रीमती लाली भदौरिया, कृष्णा परमार, रेखा शर्मा, पुष्पा पाल इत्यादि    उपस्थित रहीं