एआई+ स्मार्टफोन ने पेश किया नोवा 2 पॉवर

Aug 24 2026

ग्वालियर। एआई+ स्मार्टफोन ने अपनी नोवा 2 सीरीज में नया नोवा 2 पॉवर पेश किया है। इसे प्रोजेक्ट ओपन रिव्यू 2.0 के जरिए सामने लाया गया है, जिसमें फोन के डिजाइन, रंग और चिपसेट की जानकारी मार्केट में आने से पहले ही साझा की गई है। इस प्रोग्राम के तहत रिव्यूअर्स, क्रिएटर्स, जर्नलिस्ट्स, टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी रखने वाले लोगों और एथिकल हैकर्स को नोवा 2 पॉवर को खुद इस्तेमाल कर परखने का मौका दिया जा रहा है। प्रोजेक्ट ओपन रिव्यू के पहले एडिशन में 700 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन मिले थे। अब ओपन रिव्यू 2.0 में पहली बार एथिकल हैकर्स को भी शामिल किया गया है। इसके जरिए एआई+ स्मार्टफोन का उद्देश्य फोन ग्राहकों तक पहुँचने से पहले ही उसे अलग-अलग स्तर पर परखने और ट्रांसपेरेंसी के जरिए भरोसा बढ़ाने का है।
नोवा 2 पॉवर के साथ एआई+ स्मार्टफोन दो खास बातों पर फोकस कर रहा है, ‘ऐसी डिजाइन, जो आकर्षित करे और ऐसा पॉवर, जो लंबे समय तक साथ दे। फोन का डिजाइन दो अलग-अलग डुअल कलर फ्यूजन फिनिश में आता है। गोल्डन ब्लू फ्यूजन में म्यूटेड गोल्ड और डीप नेवी ब्लू का फ्लूइड ग्रेडिएंट है, जो हल्के गोल्डन शेड से धीरे-धीरे गहरे और बोल्ड रंग में बदलता है। वहीं, ब्लू फ्यूजन में कूल ओशन ब्लू से ब्राइट सनसेट ऑरेंज तक का कलर ट्रांजिशन देखने को मिलता है, जो फोन को यंग और ज्यादा एक्सप्रेसिव लुक देता है।
नोवा 2 पॉवर में रंगों को सिर्फ फोन की बाहरी खूबसूरती तक सीमित नहीं रखा गया है। अलग-अलग रंगों को एक फ्लोइंग फिनिश में मिलाकर फोन को एक अलग और आसानी से पहचानी जाने वाली पहचान दी गई है। यह डिजाइन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार कीगई है, जो स्मार्टफोन को सिर्फ टेक्नोलॉजी का डिवाइस नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल स्टाइल का हिस्सा भी मानते हैं।