लापता हुए युवक का 24 घंटे बाद पार्वती नदी में मिला शव
Aug 24 2026
भितरवार। बीते रोज लापता हुए रिछारी कलां गांव के 25 वर्षीय युवक का शव 24 घंटे बाद नदी में मिला है। पार्वती नदी में तैरते दिखे शव को एनडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव बरामद किया। और मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर घटना जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार करहिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रिछारी कला निवासी 25 वर्षीय युवक ललित पुत्र गजेंद्र रावत बीते रोज अपनी खाद बीज की दुकान पर जाने की कहकर घर से निकला था। लेकिन जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की कुछ समय बाद उन्हें सूचना मिली कि उसकी मोटर साइकिल सहित कुछ सामान पार्वती नदी किनारे पर रखा है। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना भितरवार पुलिस को दी। वहीं इस मामले को गंभीरता से देखते हुए एसडीओपी गगन हनमत और थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाहा पुलिस बल के साथ पार्वती नदी पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से पार्वती नदी में सर्चिंग ऑपरेशन चलवाया,लेकिन रात अधिक हो जाने के कारण तलाश कार्य रोकना पड़ा।
वहीं सोमवार को सुबह एनडीआरएफ की टीम व पुलिस अधिकारी नदी पर पहुंचे। टीम लगातार नदी में सर्चिंग कर रही थी। तभी दोपहर के समय घटना स्थल से 200 मीटर आगे युवक का शव टीम को मिल गया। पुलिस ने शव बरामद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीएम हाउस भेजा। जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस मर्ग कायम कर घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना को लेकर एसडीओपी गगन हनवत ने कहा कि इस मामले की बारीकी से जांच की शुरू कर दी गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









