भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी अग्रवाल के प्रथम आगमन पर होगा स्वागत 26 अगस्त को

Aug 24 2026

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्षलाल सिंह आर्य 25 अगस्त को वंदे भारत से प्रात: 9:40 बजे एवं राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल 26 अगस्त को अपरान्ह 3:50 बजे दुर्ग हमसफर ट्रेन द्वारा ग्वालियर में प्रथम आगमन होगा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया जाएगा। ग्वालियर में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता आशीष उषा अग्रवाल का स्वागत कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देंगे।
इसके चलते भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन में जिले की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य का एवं नवनियक्त राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी आशीष अग्रवाल के 26 अगस्त को प्रथम नगर आगमन पर स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। जिसमें दोनों नेताओं के भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत पर विस्तार से चर्चा की गई। रेलवे स्टेशन से लेकर महाराजबाड़ा तक कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी के रूप में उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण और ग्वालियर प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजू पलैया, धर्मेन्द्र सिंह तोमर बिट्टू एवं जवाहर प्रजापति मंचासीन रहे।
आशीष उषा अग्रवाल का ग्वालियर नगर के विभिन्न स्थानों में कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा। पुलिस चौकी, डीबी मॉल, एनसीसी, राजा मानसिंह प्रतिमा, बीपीसीएल पेट्रोल पंप रेलवे स्टेशन, पड़ाव, सिंधिया कन्या विद्यालय, जमुना पार्क, इंडियन कॉफी हाउस, मोती तवेला, नदीगेट, राजीव प्लाजा, सुखसागर होटल, इंदरगंज चैाराहा, गिर्राज मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर दौलतगंज, पाटनकर चौराहा, अग्रसेन पार्क दौलतगंज, पुलिस चैकी बाड़ा, विक्टोरिया मार्केट म्यूजियम, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बाड़ा, हेमू कॉलोनी चैराहा एवं मुखर्जी भवन पर कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया जाएगा।