थाली डेकोरेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला गीता सूर्यवंशी को

Aug 24 2026

ग्वालियर। कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा भगवान भोलेनाथ की आराधना के पवित्र माह श्रावण में श्री हनुमान टेकरी मंदिर नाका चंद्रवदनी पर श्रावण महोत्सव एवं स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था संरक्षक महेश मुद्गल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह के दौरान संस्था सचिव कंचन राव द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों व परिवारजनों को इको-फ्रेंडली राखी के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया।
इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के सभी विजेता प्रतिभागियों को संस्था अध्यक्ष रवि चौबे, संयुक्त अध्यक्ष प्रवीण शर्मा एवं हेमलता राव द्वारा पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। थाली सजावट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गीता सूर्यवंशी, द्वितीय स्थान साविता गुप्ता एवं तृतीय स्थान सरिता चौहान ने प्राप्त किया एवं इको-फ्रेंडली राखी प्रतियोगिता प्रथम स्थान शक्ति सक्सेना, द्वितीय स्थान गुंजन अग्रवाल, तृतीय स्थान राधा वर्मा एवं रित्विक वर्मा, तथा सांत्वना पुरस्कार नवांश अग्रवाल ने प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं एवं पुरस्कार वितरण के उपरांत आयोजित भक्ति संध्या में प्रसिद्ध गायक कलाकारों सोनू समद, अनिल नरवरिया, संजय उज्जवल एवं सह-कलाकारों ने सुमधुर भजनों की संगीतमय प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।
कार्यक्रम में संगठन मंत्री जगदीश उपाध्याय, ऋषि जैन, सुरेश वशिष्ठ, विशाल शर्मा, उपेंद्र सिंह राजावत, दीपक चौधरी, तरुण वर्मा, श्रेयांश जैन, आरती सक्सेना, महेंद्र भदकारिया, चंद्रप्रकाश सिंह राजावत, गौरव बघेल, पवन माहोर, अर्पित कुशवाहा, मोहित कुशवाहा, उपेंद्र ठाकुर, रानी ठाकुर सहित संस्था के समस्त पदाधिकारी, सदस्यगण एवं उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।