कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ

Aug 24 2026

ग्वालियर। श्रीमंत माधवराव सिंधिया सेवा समिति ग्वालियर द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन होटल शिवमंगल ग्रांड आनन्द नगर में हुआ। जिसकी अध्यक्षता डॉ आर्य ने की, मुख्य अतिथि डॉ राजपूत थे। अतिथि कवियों का स्वागत भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश पहलवान ने किया। हास्य कवि अमित चितवन के संचालन में, जितेन्द्र तिवारी, आशा पांडे, श्वेता गर्ग, रेखा दीक्षित और अमित चितवन ने कविता पाठ कर श्रोताओं को खूब हंसाया और कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।