श्रद्धा और विश्वास की डोर को भीषण गर्मी भी नहीं हिला सकी, कांवड़ यात्रा में उमड़ी भीड़
Aug 23 2026
भितरवार। उमस भरी गर्मी भी लोगों की श्रद्धा और विश्वास की डोर को नहीं हिला सकी। तेज धूप पर कांवड़ कलश यात्रा में उमड़ी भीड़ भारी दिखाई दी। हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों के साथ निकली कांवड़ कलश यात्रा में बही भक्ति धारा ने लोगों को मानसिक ठंडक प्रदान की। जिससे एक साथ कतारबद्ध होकर गोलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे लोगों ने विधि विधान से भोले नाथ का जलाभिषेक किया। भगवान शिव की आराधना और उपासना के पवित्र श्रावण माह को देखते हुए नगर के लोगों द्वारा पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविवार को कांवड़ कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने के लिए सुबह 9 बजे काफी संख्या में महिला, पुरुष,बालक,बालिकाएं पार्वती नदी दियादाह घाट पहुंचे। नदी के घाट पर श्रद्धालुओं ने विधि विधान से भगवान शिव और मां पार्वती का पूजन किया। नदी से 11 बजे कांवड़ कलश यात्रा शुरू हुई। बैंड बाजों के साथ हर हर महादेव के जयकारों लगाते हुए विशाल कांवड़ कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। कांवड़ यात्रा पर नगर के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं कुछ लोगों ने जगह - जगह स्टॉल लगाकर यात्रा में चल रहे लोगों को शीतल पेय पिलाया।
हर हर महादेव,बम बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़ यात्रा नगर के प्रसिद्ध एवं प्राचीन गोलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां सभी लोगों ने विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। और उनसे क्षेत्र की सुख शांति कामना की। इस धार्मिक कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी विजय गिरी, आयोजन समिति के अध्यक्ष कुबेर सिंह यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र दिघरा, पार्षद गजब सिंह रावत, शंकर सिंह गुर्जर, सुरेश मेवाफरोश, कैलाश खटीक, कमलेश चौधरी, श्रीकृष्ण यादव, संतोष यादव, बीरवल सिंह पवैया, पवन अग्रवाल, गणेश खटीक, दाताराम प्रजापति, कृष्णा उपाध्याय, अजय माहौर, राकेश रोतवार, अजय यादव, जयदीप सेन, ब्रजेश सिसोदिया, सुनील यादव, बीलू यादव, श्याम दुबे, पत्रकार रवि शर्मा, पुरुषोत्तम दीघरा, जशवंत यादव आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









