बेल एयर पब्लिक स्कूल में कैंसर जागरूकता सत्र आयोजित
Aug 23 2026
ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा ' कैंसर के इलाज में तालमेल बिठानाÓ अभियान के अंतर्गत बेल एयर पब्लिक स्कूल में छात्राओं के लिए कैंसर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कैंसर के प्रमुख लक्षणों, बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली, समय पर जांच तथा शीघ्र निदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विद्यालय की 80 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मीरा श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कैंसर के प्रति जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैंसर के लक्षणों की समय रहते पहचान और उचित जांच बीमारी के शीघ्र निदान एवं प्रभावी उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्राओं के साथ अपने स्वयं के कैंसर से संघर्ष एवं सफलतापूर्वक बीमारी पर विजय प्राप्त करने का अनुभव साझा करते हुए उन्हें जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने, सकारात्मक सोच रखने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद डॉ. सीमा शिवहरे ने छात्राओं को कैंसर से बचाव एवं इसकी शुरुआती पहचान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को समझाते हुए कैंसर के ऐसे प्रमुख लक्षणों के बारे में बताया, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
डॉ. मोनिका दीवान ने छात्राओं को महिलाओं में होने वाले कैंसर, विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम एवं जागरूकता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। सत्र के दौरान शीघ्र निदान एवं समय पर उपचार पर विशेष जोर दिया गया। छात्राओं को कैंसर से जुड़े सामाजिक भय, भ्रांतियों एवं गलत धारणाओं को दूर करने तथा अपने परिवार और समाज में सही स्वास्थ्य जानकारी साझा करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य एवं स्कूल टीम ने कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की टीम का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्राओं को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करने तथा उन्हें सकारात्मक सोच और कठिन परिस्थितियों में दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने हेतु पूरी टीम का धन्यवाद किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









