रोहित देवड़ा बने राइजिंग स्टे स्टार बार्बर एसोसिएशन उज्जैन के अध्यक्ष
Aug 23 2026
ग्वालियर/उज्जैन। हेयर एवं ब्यूटी उद्योग में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले अंतरराष्ट्रीय हेयर आर्टिस्ट, उद्यमी एवं प्रशिक्षक रोहित देवड़ा को राइजिंग स्टे स्टार बार्बर एसोसिएशन, उज्जैन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डायरेक्टर नीरज जैन ने बताया कि ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की एक सामूहिक बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजया पालीवाल, उज्जैन अध्यक्ष रीना खंडेलवाल एवं उज्जैन उपाध्यक्ष रूबी यादव की सहमति से उज्जैन के रोहित देवड़ा को बार्बर एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।
रोहित देवड़ा ने बताया कि हेयर इंडस्ट्री में अपने हुनर, मेहनत और रचनात्मकता से उन्होंने अलग पहचान बनाई है। वे वर्ष 2016, 2017 और 2018 में लगातार तीन बार राज्य चैंपियन रह चुके हैं। वर्ष 2024 में एशियन ग्लोबल कप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उन्होंने कजाकिस्तान की यात्रा भी की। रोहित देवड़ा अब तक 1000 से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दे चुके हैं। उन्होंने लोरियल, वेला, श्वार्जकोफ, वाल, आइकोनिक, एचएनके, स्ट्रेक्स, फ्लोराएक्टिव, डीएफ, ओ3+ और चेरिल्स सहित कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के साथ प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं में कार्य किया है।
रोहित देवड़ा अपनी संगठनात्मक एवं व्यावसायिक यात्रा में मिले सहयोग के लिए वे ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन उज्जैन की अध्यक्ष श्रीमती रीना खंडेलवाल के विश्वास, मार्गदर्शन और सहयोग को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताते हैं। क्रिएशन वर्ल्ड सैलून एवं अकादमी के माध्यम से रोहित देवड़ा युवाओं को हेयर एवं ब्यूटी उद्योग में प्रशिक्षण देने के साथ-साथ रोजगार और बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी लगातार कार्य कर रहे हैं। बार्बर एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में उनका मुख्य उद्देश्य उज्जैन के बार्बर एवं हेयर प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाना, उनके हुनर को नई पहचान दिलाना, नई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना तथा हेयर एवं बार्बर व्यवसाय को सम्मानजनक और संगठित स्वरूप देना है। रोहित देवड़ा के अध्यक्ष बनने पर रोहित देवड़ा के मित्रों और रिश्तेदारों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









