गहोई सेवा संस्थान की वर्षाॠतु गोठ सम्पन्न हुआ

Aug 23 2026

ग्वालियर। गहोई वैश्य सेवा संस्थान द्वारा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश बंसल, संदीप नारायण अग्रवाल, सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन जीडीए ,जीवाजी क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र सेठ, हर्ष सेठ सहित गहोई वैश्य समाज के कार्यकारिणी गहोई सेवा संस्थान के समस्त पदाधिकारी सदस्यगण एवं सेवाधारियों सहित उपस्थित चेंबर आफ कामर्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उनकी टीम का सम्मान किया गया।
चेंबर अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने गहोई समाज के सदस्यों की भूरी भूरी प्रसंसा की और चुनाव मैं विजयश्री दिलाने के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स के गहोई बंधुओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, अशोक कस्तवार, जगदीश दमेले, डॉ प्रकाश लोहिया, सुरेश दादा, द्वारिका कुचिया, दिनेश गेड़ा, संजय क_ल, डॉ रजनीश नीखरा, मोनु गुप्ता, महेश नीखरा, गुलजारी लाल धूसर, पप्पू विलैया, विवेक सुहाने, अशोक टक्कल आदि उपस्थित रहे।