लायंस क्लब आस्था के 21 नवीन सदस्यों ने शपथ ली

Aug 23 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर आस्था का 12वां शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब की नई टीम ने सेवा और सामाजिक दायित्वों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि प्रांतपाल आशुतोष वशिष्ठ ने सदस्यों का उत्साह बढ़ाते हुए समाजसेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया। शपथ ग्रहण अधिकारी आइपीडीजी सुधीर बाजपेई ने 21 नवीन सदस्यों को लायंस सेवा की शपथ दिलाई। स्थापना अधिकारी पीडीजी नितिन मांगलिक ने नवनियुक्त टीम में अध्यक्ष अनिता सिंह, सचिव चंचल सिंह और कोषाध्यक्ष मीरा अग्रवाल को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। समारोह में नवीन टीम ने अपने दायित्व ग्रहण किए। इस दौरान 'स्टार ऑफ द इवनिंगÓ राजू मनवानी रहे। अतिथियों ने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में समाजसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की शुभकामनाएं दीं। नवीन सदस्यों का स्वागत कर उन्हें लायंस इंटरनेशनल के सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
समारोह में प्रीति सिंह, ज्योति अग्रवाल, संगीता जौहरी, रश्मि अग्रवाल, रेखा मथुरिया और सीमा बंसल सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।