रक्तदान से आंतरिक खुशी और आत्मसंतुष्टि मिलती है: आशीष राठौड़
Aug 23 2026
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की भगिनी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के समाज सेवा प्रभाग द्वारा जेएएच ब्लड सेंटर के सहयोग से माधौगंज स्थित प्रभु उपहार भवन में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। 20 के लगभग युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला योजना समिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़, समाजसेवी पीतांबर लोकवानी, पार्षद अनिल सांखला, जेएएच ब्लड सेंटर के मेडिकल आफिसर डा. राकेश बघेल, ब्रह्माकुमारीज केंद्र प्रमुख बीके आदर्श दीदी और वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षक बीके प्रहलाद भाई उपस्थित रहे।
जिला योजना समिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि रक्तदान से आंतरिक खुशी और आत्मसंतुष्टि मिलती है। यह संसार का सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने ग्वालियर के दूरदराज के गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक सकारात्मक विचार और सामाजिक सेवा का संदेश पहुंच सके। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान ज्ञान और सकारात्मक जीवन जीने की सीख देता है। इन शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर व्यक्ति शांतिपूर्ण और बेहतर जीवन जी सकता है। बीके आदर्श दीदी ने बताया कि संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति में देशभर में 21 से 25 अगस्त तक विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। डा. राकेश बघेल ने रक्तदान के महत्व और इससे जुड़े स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं की जानकारी दी।
पार्षद अनिल सांखला ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर मानव सेवा का कोई दूसरा कार्य नहीं है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने के साथ उसके परिवार की खुशियां लौटाने में मदद कर सकता है। कार्यक्रम का संचालन बीके प्रहलाद भाई ने किया। शिविर में आकाश, कार्तिक, सचिन, हर्षित, पंकज, विकास, वैभव, विजेंद्र, पवन, सुरभि, रोशनी और कंचन सहित अनेक लोगों ने सहभागिता की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









