लायन्स क्लब आरोहण नवीन क्लब का शपथ ग्रहण 'अंकुरणÓ समारोह संपन्न
Aug 23 2026
ग्वालियर। लायन्स क्लब ग्वालियर आरोहण का भव्य शपथ ग्रहण एवं इंस्टॉलेशन समारोह सयाजी में गरिमामय वातावरण एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि जयपुर से पधारे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ आशुतोष वशिष्ठ रहे। कार्यक्रम में आईपीडीजी सुधीर बाजपेई इंडक्शन ऑफिसर तथा पीडीजी नितिन मांगलिक इंस्टॉलेशन ऑफिसर के रूप में उपस्थित रहे। सुधीर बाजपेई ने क्लब के 45 नए सदस्यों को लायनवाद की शपथ दिलाई।
वहीं इंस्टॉलेशन ऑफिसर लायन नितिन मांगलिक ने क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दायित्वों की शपथ दिलाते हुए कहा कि लायन्स क्लब ग्वालियर आरोहण आने वाले पूरे वर्ष में महिलाओं एवं जरूरतमंद बच्चों के उत्थान तथा समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रियता से कार्य करेगा। समारोह में एसवीडीजी सीएस तोमर, एरिया लीडर अजय सप्रा, एक्सटेंशन चेयरमैन जेएस गुप्ता, रीजन चेयरपर्सन लायन सलिल गुप्ता, जोन चेयरपर्सन हेमेन्द्र तिवारी सहित विभिन्न लायन्स क्लबों के पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने नवगठित क्लब को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
लायन्स क्लब ग्वालियर आरोहण का गठन लायन्स क्लब ग्वालियर सिटी द्वारा स्पॉन्सर किए गए क्लब के रूप में हुआ है। क्लब की संस्थापक अध्यक्ष लायन वंदना जाजू, सचिव लायन दीपाली सक्सेना एवं कोषाध्यक्ष लायन शिखा हसीजा हैं। कार्यक्रम में प्रसून गुप्ता, मनोरमा अग्रवाल, डॉ. अर्चना प्रजापति, शालिनी गुप्ता, छवि आफले, डॉ. ज्योति कुशवाह, डॉ. सोनम सिंह, रेखा सिंघल, प्रियंका जैन, अर्चना जैन, नीना राणा, नीलम परिहार, प्रीति शर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









