लायंस क्लब मैत्री ने विवेकानंद नीडम में लगाए 50 पौधे

Aug 22 2026

ग्वालियर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से लायंस क्लब ग्वालियर मैत्री द्वारा शनिवार को विवेकानंद नीडम में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने मिलकर 50 पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। क्लब द्वारा गोशाला के लिए 5100 रुपये का दान दिया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि आशुतोष वसिष्ठ, सीएस तोमर एवं भूपेन्द्र सिंह उपस्थिति रहे।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के प्रोजेक्ट धर्मेश गुप्ता, ऋषभ गोयल, नीतू राजपूत एवं मनीष चंदोरिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्लब की टीम 2026-27 की ओर से प्रवीण गुप्ता, अध्यक्ष  रघुवंश मनी, सचिव अमित गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष मोहित बंसल सहित क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विशेषकर क्लब की महिलाओं ने बडचडकर हिस्सा लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और हरित भविष्य की नींव हैं। केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
लायंस क्लब ग्वालियर मैत्री ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं पर्यावरणीय सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।