लिनेस क्लब प्रेरणा ने हरियाली तीज उत्सव मनाया
Aug 22 2026
ग्वालियर। लिनेस क्लब प्रेरणा ग्वालियर द्वारा ‘हरियाली तीज उत्सव’ होटल राजबाड़ा में आयोजित किया गया। सोलह शृंगार कर हाथों में मेहंदी लगा कर पूर्ण श्रृंगार और हरे हरे परिधानों में सजी संवरी सभी महिलाएं, हरियाली तीज क्वीन बनी। हमारी नई सदस्य रेखा अध्यक्ष शैलजा जैन द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत टीका कर, स्वागत उपहार देकर किया गया। मंच रचना गोयल द्वारा संभाला गया। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक गेम्स, रैंप वॉक, हाऊजी, गीत-संगीत, सोलो डांस, ग्रुप डांस आदि ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में सचिव रंजना राजपूत, शिरीन श्रीवास्तव, चेयरपर्सन आशा श्रीवास्तव,साधना सागर, चेयरपर्सन गुंजन अग्रवाल, शालू अग्रवाल, शालिनी गुप्ता, मनीषा अग्रवाल, शशि धाकड़ आदि उपस्थिति रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









