पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी 2025-26 में कु.सहजवीर कौर राज्य में प्रथम आई

Aug 22 2026

ग्वालियर। राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी 2025-26 में शासकीय संदीपनी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्लगढ़ा की कक्षा 7 की कु. सहजवीर कौर ने सामाजिक विज्ञान विषय के उपविषय राजनीतिक सामाजिक जीवन के मॉडल संचार के साधन में अपनी प्रतिभा का उत्तम प्रदर्शन करते हुए राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।