सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा 51 वरिष्ठजनों के साथ विकास गोस्वामी राष्ट्र सेवक सम्मान से सम्मानित

Aug 21 2026

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में शुक्रवार को स्वर्ग सदन आश्रम पर विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर धर्म समाज सेवा सप्ताह के तीसरे दिन 51 बेसहारा वरिष्ठ जनों का आश्रम व डायरेक्टर विकास गोस्वामी को राष्ट्र सेवक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष राम नारायण मिश्रा मुख्य वक्ता सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, समारोह की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने की। इस अवसर पर पंडित ब्रह्मदत्त पाण्डेय ने सभी वरिष्टों को श्रीराम नाम एवं ओम नम: शिवाय का जाप कराया।
मुख्य अतिथि रामनारायण मिश्रा ने कहा कि समाज में आज अपने बुजुर्गों की पुछ परख कम हो गई है जिससे सामाजिक स्तर गिर रहा है युवा पीढ़ी को अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। मुख्य वक्ता डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि 9 सितंबर को स्वर्ग सदन आश्रम में अपना जीवन व्यतीत करने वालें को धार्मिक स्थलों की यात्रा सकल ब्रह्माण महासमिति करावेगी। जिसमें सर्वप्रथम 9 सितंबर को जोरासी का मंदिर एवं डबरा का नवग्रह मंदिर के दर्शन कराने का दायित्व एचबी शर्मा, बीना भारद्वाज को दायित्व सौंपा है। जिसमें नवग्रह शनि मंदिर में पंडित गिरिराज गुरुजी, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री जी द्वारा श्री हनुमान चालीसा दुर्गा चालीसा का पाठ कराया जाएगा। अध्यक्षीय आसन्न से प्रकाश नारायण शर्मा ने कहा कि सकल ब्राह्मण महासमिति ने ब्राह्मण ही नहीं सभी समाजों के बुजुर्गों को आज सम्मानित कर यह बता दिया है कि ब्राह्मण हमेशा से परमार्थ कार्य करता रहा है।  विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर  सम्मानित होने वाले 51 वरिष्ठजनो में ब्रजेश, रतन, मोहन, शोभाराम, नागराजन, जगन्नाथ, राजेश, आलोक, टेकचंद, देवदास, रामसेवक, छोटे सिंह तोमर, अतुल रोहतगी, राजू कोली, दिलीप जामदार, राजू सोनी, रामलाल, फूलचंद, नागेश्वर, ज्ञानी शोलंकी, प्रमोद कुशवाह, चंदन सिंह, पुत्तीलाल, ब्रजलाल, महावीर प्रसाद, मुन्ना दादा, कन्हैया यादव, शंकर ठाकुर,  रामअवध माझी, चंदन सिंह, मिजाजी लाल, जगदीश आनंद कुशवाह, रमेश महाडिक, शिवचरण, विजय बाबा, गोपी राम, नरेंद्र चौहान, हेमंत शर्मा, सीताराम, रंजीत, गोपाल डुमरे, शकील, भोगीराम,  निर्मला देवी, राजा बेटी, सारीज दादी, गयाबाई, रमा देवी, मीरा दादी, तारा देवीद्ध सुधा देवी, देवेन्द्र कुमार पाठक आदि रहें।