नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाला की, धूमधाम से मना कृष्णजन्म

Aug 21 2026

 ग्वालियर। सिद्धपीठ गंगा दास की बड़ी शाला में झूलन महोत्सव में पूरन बैराठी पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवक दास के सानिध्य चल रही श्रीमद भागवत कथा के चतुर्थ दिवस की कथा में पंडित जानकी वल्लभ शास्त्री ने भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव की कथा सुनाई। कथा के प्रारम्भ में प्रह्लाद चरित्र के माध्यम से बताया की प्रभु के ऊपर सच्चा भरोसा हो तो भगवान भक्त की रक्षा के लिए अभी जगह व्याप्त है भक्त प्रह्लाद के पिता ने प्रह्लाद को मरने का बहुत प्रयास किया कभी जल में डुबाया अग्नि में जलाया बिष दिया पर प्रभु की कृपा से प्रह्लाद का बाल भी बांका नहीं कर पाय और प्रह्लाद के बचन की रक्षा के प्रभु खम्मे से प्रगट हो गए और प्रह्लाद के बचन की रक्षा की। कथा में समुद्र मंथन एवं बामन भगवान का भी वर्णन किया और भगवान श्रीराम के चरित्र के माध्यम से बताया की मनुष्य के कैसे अपना जीवन जीना चाहिए। अपने से बड़े एवं माता पिता गुरुजनो की आज्ञा का हमेशा पालन करना चाहिए।
 कथा विश्राम में भगबान नन्द का जन्म महोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया एवं सभी भक्तो को खूब बधाई बंटी गई एवं समस्त कथा स्थल भगवान के जय कारो से गूंज उठा। इस अवशर पर कथा के यजमान लीला धर शर्मा श्रीमति कान्ता शर्मा ने भगवान का पूजन किया एवं एवं भगवान को झूला झुलाया गया। इस अवशर पर ललित खंडेलवाल, विक्की खंडेलवाल, धर्मेंद्र त्रिपाठी, धर्मेंद्र भार्गव, मदन मोहन कटारे आदि भक्त जन उपस्थित रहे।