यूथ हॉस्टल्स की महिला विंग ने मनाया हरियाली तीज त्यौहार
Aug 21 2026
ग्वालियर। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ग्वालियर की महिला विंग ने शहर के निजी होटल में हरियाली तीज के अवसर पर नृत्य और संगीत से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर आने वाली सभी महिला सदस्यों का कार्यक्रम संयोजक श्रीमती नीलम चतुर्वेदी ने माथे पर टीका लगाकर स्वागत किया। सभी ने अपना अपना परिचय प्रदान किया। सभी महिला सदस्य हाथों में हरी चूडिय़ां, मेहंदी व श्रृंगार भारतीय परम्परा सीधे पल्लू की साड़ी पहनकर पहुंची थी। कार्यक्रम के दौरान सभी ने गेम व हाऊजी खेली और सामूहिक रूप से नृत्य किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सभी ने अगला प्रोग्राम पौधरोपण करने का निर्णय लिया व गरीब महिलाओं की मदद करने का संकल्प किया। सभी महिला सदस्यों को उनके श्रंगार के सामान प्रदान किए गए।
इस अवसर पर नीलम चतुर्वेदी, मंजू माहौर, अल्पना सिंघल, अर्चना मिश्रा, स्वाती अग्रवाल, अनिता चतुर्वेदी, सारिका जैन, सुमन दुबे, प्रमिला खुराना, निधि भटनागर, भूमी जिंदल, रिया राय, मानसी भार्गव, लक्ष्मी तिवारी और ममता शर्मा ने भाग लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









