श्रीजी की रसोई सेवा समिति ने हॉस्पिटल में मरीजों एवं अटेंडरों के लिए भोजन प्रसादी की वितरित

Aug 21 2026

ग्वालियर। श्रीजी की रसोई सेवा समिति ग्वालियर द्वारा कैंसर हॉस्पिटल में मरीजों एवं अटेंडरों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था पिछले एक वर्ष से अधिक समय से की जा रही है। संस्था द्वारा गौ सेवा, औषधि सेवा, वानर सेवा, वृक्षारोपण आदि कार्य भी किए जाते हैं। इस बार श्रीजी रसोई सेवा समिति द्वारा कैंसर हॉस्पिटल में मरीजों और उनके अटेंडरों के लिए बेज बिरयानी, छोले की सब्जी हलवा एवं शीतल जल की व्यवस्था की गई। सेवा में भानु प्रताप सिंह राजपूत, धर्मेंद्र प्रजापति, गौरव माहौर, विजय परिहार, नरेंद्र परिहार, सौरभ परिहार, विवेक कुशवाह, भगवती राठौर, कौशलेंद्र, जय सविता एवं विक्रम परिहार आदि उपस्थित रहे।