बारिश से तापमान में गिरावट आई, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Aug 20 2026
ग्वालियर। कई दिनों से जारी उमस और गर्मी से गुरुवार सुबह हुई बारिश ने राहत दिलाई। लंबे इंतजार के बाद हुई वर्षा से तापमान में गिरावट आई और मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के बाद सडक़ों पर पानी नजर आया और वातावरण में ठंडक घुल गई। पिछले कई दिनों से शहर में बादल छाए रहने के बावजूद अच्छी बारिश नहीं हो रही थी। उमस के कारण लोगों को दिन के साथ रात में भी परेशानी हो रही थी। घरों के भीतर भी गर्मी और पसीने की चिपचिपाहट से लोग परेशान थे। ऐसे में गुरुवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत दी।
सुबह बारिश के दौरान हवा में नमी का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिक नमी के कारण बारिश से पहले उमस का असर बना हुआ था, लेकिन वर्षा के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग पहले से ही ग्वालियर में बारिश की संभावना जता रहा था। लगातार बादल छाने के बाद आखिरकार गुरुवार को हुई बारिश से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









