लायंस क्लब ऑफ आरिश का चतुर्थ स्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
Aug 20 2026
ग्वालियर। लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर आरिश का चतुर्थ स्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन मास्टर ऑफ सेरेमनी लायन रजनी अग्रवाल एवं लायन शिल्पी अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीजी एमजेएफ लायन आशुतोष वशिष्ठ रहे। इंडक्शन ऑफिसर आईपीडीजी एमजेएफ लायन सुधीर बाजपेयी ने 15 नए सदस्यों को शपथ दिलाई। इंस्टॉलेशन ऑफिसर एमजेएफ लायन नितिन मांगलिक पूर्व जिला गवर्नर, ने नई टीम को पदस्थापित कर सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसवीडीजी सीएस तोमर, एरिया लीडर अजय सप्रा, रीजन चेयरमैन सलील गुप्ता एवं जोन चेयरमैन मुकेश बिरोनिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। क्लब के मेंटर एमजेएफ रमेश श्रीवास्तव का मार्गदर्शन एवं सहयोग भी उल्लेखनीय रहा।
नई टीम में अध्यक्ष सुशीला तलुजा, सचिव सनम शेख, कोषाध्यक्ष कल्पना बंसल तथा परियोजना अध्यक्ष ममता अग्रवाल एवं शालिनी अग्रवाल ने दायित्व ग्रहण किए। संस्थापक अध्यक्ष रजनी अग्रवाल के मार्गदर्शन में क्लब ने सेवा कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









