महिला ने जहर खाकर दी जान

Aug 19 2026

ग्वालियर। अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने चूहा मारने की दवा खाकर जान दे दी। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर पहाडिय़ा मोतीझील पर बीती रात करीब दो बजे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस पहुंचा दिया है।
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर पहाडिय़ा मोतीझील निवासी ममता यादव पत्नी रामहेत यादव गृहिणी है। बिगत देर शाम ममता ने चूहा मारने वाली दवा गटक ली। इसके बाद उसकी हालत खराब हुई तो उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर देर रात करीब दो बजे उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है।