ग्वालियर एनसीसी ओटीए में दीक्षांत समारोह: 129 महिला अफसरों को मिली रैंक
Aug 19 2026
ग्वालियर। एनसीसी ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) परिसर में बुधवार को पासिंग आउट परेड और पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। देशभर से आईं 129 महिला प्रशिक्षणार्थियों ने 45 दिन की सैन्य ट्रेनिंग पूरी की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कमान की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल सुचित्रा सेनागुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों को रैंक (स्टार) लगाए और उन्हें एनसीसी के नियमों व देश सेवा की शपथ दिलाई।
लेफ्टिनेंट जनरल सुचित्रा सेनागुप्ता ने बताया कि ग्वालियर एनसीसी ओटीए के दो प्रमुख उद्देश्य हैं। पहला, एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों को सैन्य प्रशिक्षण देना और दूसरा महिलाओं को आगे बढऩे का मौका देना। उन्होंने बताया कि इस कोर्स में देशभर से 129 महिला कैंडिडेट शामिल हुई थीं। सभी ने 45 दिन की कड़ी ट्रेनिंग पूरी की है।
समारोह के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला अफसरों को पदक और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। राजस्थान की एसओ शिखा सिंह को कमांडेंट गोल्ड मेडल, शर्मा कप (बेस्ट इन एकेडमिक्स) और स्पेशल स्किल्स के लिए गोल्ड मेडल मिला।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









