अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

Aug 19 2026

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा मां भारती के अमर सपूत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 81वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सुभाषगंज में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि के पश्चात उनके नारों का उद्घोष करते हुए, सभी ने देश हित में उनके बलिदान को याद करते हुए शब्दों के माध्यम से श्रद्धांजलि भी अर्पित की। 
श्रद्धांजलि देने वालों में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष, राजीव श्रीवास्तव, भरत श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव सनम, अजय भटनागर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पोशाक में, सेना से सेवानिवृत्ति संजीव श्रीवास्तव, रामजी शरण छिरोलिया, अनिल शर्मा अनंत, वासुदेव श्रीवास्तव, जयनारायण श्रीवास्तव, ब्रजमोहन गौड़, आनंद श्रीवास्तव, ब्रजमोहन श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, जीतेन्द्र वाथम आदि माजूद रहे।