35 बच्चियों को स्टेशनरी और खाने की सामग्री वितरित की

Aug 19 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा सरकारी हॉस्टल में 35 बच्चियों को स्टेशनरी और खाने की सामग्री वितरित की गई। इस नेक सेवा कार्यक्रम की संयोजक गीता वर्मा थी। जिनका जन्मदिवस भी केक काटकर इन बच्चियों के साथ मनाया गया। इस सेवा गतिविधि में अनुभूति क्लब अध्यक्ष अंजू गर्ग, सचिव मनु शर्मा, अंजू जैन, अंजलि जैन, लता महेंद्र, प्रांजल आदि सदस्य उपस्थित रहे ।