सीआईएफ भ्रमण में विद्यार्थियों ने जाना अत्याधुनिक उपकरणों का प्रयोग

Aug 18 2026

ग्वालियर। शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय के एमएससी तृतीय सेमेस्टर रसायन शास्त्र, औद्योगिक रसायन एवं फूड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने जीवाजी विश्वविद्यालय में स्थापित सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी (सीआईएफ) सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों की कार्यप्रणाली को समझने के साथ उनके प्रायोगिक उपयोग की जानकारी प्राप्त की।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को सीआईएफ में उपलब्ध विभिन्न आधुनिक उपकरणों के संचालन, उपयोग एवं उनसे संबंधित प्रायोगिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उपकरणों के माध्यम से होने वाले विभिन्न प्रकार के परीक्षणों और विश्लेषण की प्रक्रिया को करीब से समझा। इस अवसर पर डॉ. साधना श्रीवास्तव एवं लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र शंखवार ने विद्यार्थियों को विभिन्न उपकरणों की कार्यप्रणाली,उपयोगिता एवं प्रायोगिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी।