भाजपा जिलाध्यक्ष राजौरिया व चेंबर अध्यक्ष अग्रवाल ने किया राखी एक्सपो का उद्घाटन

Aug 18 2026

ग्वालियर। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के सहयोग से एक आस फाउंडेशन भटिंडा द्वारा ग्वालियर में पहली बार ग्वालियर राखी एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार शाम भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, हस्तशिल्प विकास निगम के पूर्व प्रबंधक डीसी तिवारी, बेटी है तो कल है संस्था की वंदना भूपेंद्र प्रेमी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
राखी एक्सपो में देशभर से आए हस्तशिल्पी बुनकर एवं स्वयं सहायता समूहों ने अपने -अपने उत्पादों के 60 स्टाल लगाए हैं, जहां सैलानी अपनी पसंद और जरूरत के मुताबिक खरीदारी कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल का जूट वर्क, राजस्थान का मेटल वर्क, लखनवी चिकन वर्क, गुजरात की कसीदाकारी, बर्तनों पर बैंडपैंटिंग के साथ लोहे की कढ़ाई, शुदध गुड़, शहद एवं रोस्टेड नमकीन और विभिन्न प्रकार के उत्पाद मिल रहे हैं। जहां दोपहर 12 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक खरीदारी की जा सकती है