प्रसादम कार्यक्रम में 300 लोगो ने प्रसादी ग्रहण की

Aug 18 2026

 ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा प्रांतीय कार्यक्रम प्रसादम साईं मंदिर पर किया गया। जिसमें 300 लोगो ने प्रसादी ग्रहण की। यह कार्यक्रम अनुभूति की अध्यक्ष लायन अंजू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक लायन गीता भटनागर रहीं। कार्यक्रम में महेंद्र भटनागर, महिमा सक्सेना, नीलम गुप्ता, सुषमा सक्सेना, अनमोल भटनागर, अलका सक्सेना, अनन्या भटनागर उपस्थित रही जिनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ये नेक सेवा कार्य किया गया।