कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटे 101 नि:शुल्क बेलपत्र के पौधे
Aug 18 2026
ग्वालियर। कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सावन माह, सावन सोमवार एवं नागपंचमी के पावन संयोग पर अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 101 नि:शुल्क बेलपत्र के पौधों का वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे शिवभक्तों को बेलपत्र के पौधे भेंट किए गए। संस्था का मुख्य उद्देश्य भगवान अचलेश्वर महादेव की आराधना के साथ-साथ शहर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा। पदाधिकारियों ने कहा कि इन पौधों के बड़े होने पर जब इनके बेलपत्र महादेव को अर्पित होंगे, तो यह पर्यावरण सुधार के साथ-साथ सभी के लिए पुण्यकारी सिद्ध होगा। यह आयोजन संस्था के अध्यक्ष रवि चौबे, संयुक्त अध्यक्ष प्रवीण शर्मा एवं सचिव कंचन राव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंदिर पुजारी गौरव शर्मा, संगठन मंत्री जगदीश उपाध्याय, हेमलता राव, ऋषि जैन, विशाल शर्मा, सुरेश वशिष्ठ एवं जितेन्द्र चौबे ने उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









