काव्यधारा मंच ने एक शाम अटल के नाम कवि सम्मेलन किया
Aug 18 2026
ग्वालियर। मध्य प्रदेश काव्यधारा मंच के तत्वावधान में संस्था के अध्यक्ष नयन किशोर श्रीवास्तव के निवास ए-18 थाटीपुर चौहान प्याऊ के पासपर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ग्वालियर के सपूत एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर‘एक शाम अटल के नाम’ कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएल सिंहल ने की। मुख्य अतिथि कवियत्री रेशमा बानो हाशमी रही। विशिष्ट अतिथि रविकांत दबंग तथा सारस्वत अतिथि राम सेवक शाक्यवार स्वप्नेश रहे। कार्यक्रम का संचालन ऊर्जावान कवि हेमंत त्रिवेदी ने किया।
संस्था अध्यक्ष नयन किशोर श्रीवास्तव ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें राष्ट्रभक्ति, साहित्य और संवेदनशीलता का अद्भुत संगम बताया। मुख्य अतिथि रेशमा बानो एवं एमएल सिंघल ने भी अटल जी के व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा पर अपने विचार रखे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामसेवक शाक्यवार ने अटल जी को समर्पित रचना प्रस्तुत कर काव्यांजलि दी। इसके बाद कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कवि सम्मेलन में नयन किशोर श्रीवास्तव, मनीष कुबेर, गोपाल दंडोतिया, कमलेश कैस, हेमंत त्रिवेदी अमन, यासीन मंसूरी, एमएल सिंहल, रामसेवक शाक्यवार स्वप्नेश, रविकांत दबंग, कैलाश स्वर्णकार आदि ने काव्यांजलि दी। काव्या धारा मंच की ओर से कवि मनीष कुबेर को साहित्य सेवा के लिए संस्था की ओर से सम्मानित भी किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन संस्था के अध्यक्ष नयन किशोर श्रीवास्तव ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









