अपना फाउंडेशन ने जरुरतमंद बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से बनाया
Aug 18 2026
ग्वालियर। अपना फाउंडेशन ने जरुरतमंद बच्चों के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ा ही धूमधाम से बनाया। इस अवसर पर 100 से अधिक बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। सभी बच्चों एवं संगठन के सदस्यों ने एक साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया। इस आयोजन को सफल बनाने में जैन मिलन महिला सिटी सेंटर शाखा ने भी भरपूर सहयोग दिया।
बच्चों के लिये कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था चंादिल क्लासेस सिटी सेंटर में की गई। डा.अनुराधा शर्मा द्वारा बच्चों को शारीरिक स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया साथ ही उपहार स्वरूप कोलगेट एवं ब्रश भी दिये गये। स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने कई सारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। जिससे पूरा हाल कई बार तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर आये हुये विभिन्न अतिथियों ने बच्चों के साथ प्रेरणादायक बातें की और उन्हें भविष्य में अच्छी शिक्षा लेने के लिये संकल्प दिलाया एवं किसी भी तरह की आवश्यकता पडऩे पर सहयोग करने का वादा भी किया। अपना फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का फूलमाला पहनाकर और बैच लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों बच्चों को विभिन्न तरह के पुरूस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









