देशप्रेम एवं अनुशासन का बीजारोपण प्रत्येक परिवार एवं विद्यालय की जिम्मेदारी: डा मधुलिका सिंह

Aug 18 2026

ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस पर सिंधी कालौनी स्थित विद्यास्थली विद्यालय मे पूर्व मध्यप्रदेश महामंत्री इंका नेत्री एवं वरिष्ठ समाज सेवी मधुलिका सिंह ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात सरस्वती पूजन हुआ और विभिन्न सास्कृतिक कार्यक्रम नाटक गीत भाषण तथा आजादी कैसे पाई कितनी कुर्बानिया देकर उस की कहानी सुनाकर कार्यक्रम सौहाद्र पूर्वक संपन्न हुआ।
देश की आजादी की सुरक्षा आज के विद्यार्थियो के हाथों मे है। आज के बालक देश के भावी कर्ण धार है देश के प्रत्येक बालक बालिका का शिक्षित होना जरूरी ही नही अति आवश्यक है। आज जो बेटियां शिक्षित होगी वे कल भविष्य की जननी है जब वे स्वयं भलीभांति शिक्षित होगी तभी अपनी संतान को उचित मार्गदर्शन दे सकेगी। क्योकि माता बालक की प्रथम पाठशाला होती है। वही अनुशासन पर बोलते हुए मधुलिका सिह ने कहा कि अनुशासित होना बहुत जरूरी होता है किसी भी देश की प्रगति की पहचान वहां की शिक्षा अनुशासन एवं भाई चारे पर निर्भर करती है। 
महात्मा गाधी कहते थे कि हम जैसा व्यवहाल स्वयं के लिये चाहते हैं वैसा ही हमे दूसरो के लिये करना चाहिये दूसरो का सम्मान करने से ही स्वयं को सम्मान मिलेगा। हमारा देश विभिन्न धर्मो का समावेश है एवं सभी का सम्मान करता है अत: देश प्रेम की भावना पूरे देश मे होना चाहिये। देश भक्ति प्रथम कर्तव्य एवं सर्वोपरि है। आपस मे भाई चारा एवं प्रेम तथा सभी जाति धर्म के लोगो का सम्मान करना हमारे देश की प्रगति मे सहायक होगा। वही बड़ों का सम्मान छोटो को प्यार देकर हमे अपने संस्कारो का परिचय देना चाहिये। विद्यालय की संचालिका शशि सक्सैना से कहा आप नैतिक शिक्षा का एक पीरियड अवश्य लें जिससे बच्चों मे बचपन से ही संस्कारो का उदय होगा।