देशभक्ति के साथ सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लें: प्रवीण पाठक

Aug 17 2026

ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक प्रवीण पाठक के मार्गदर्शन में दक्षिण विधानसभा के सभी वार्डों में बाइक एवं पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और वार्डवासी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रवीण पाठक ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल देशभक्ति का आयोजन नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम भी है। ऐसे आयोजनों से लोगों के बीच आपसी जुड़ाव, भाईचारा और राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। यात्रा में संगठन महासचिव इब्राहिम पठान, ब्लॉक अध्यक्ष हरी जाटव, लक्ष्मी माथुर, कुलदीप व्यास, अंसार खान, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, वार्ड प्रभारी दिनेश पांडे पट्टू, रघुवीर खरे, मेहबूब खां चैनवाले, प्रताप राव महाडिक, राजेश ऐरन, भैयालाल भटनागर, संतोष शर्मा, कैलाश चावला, जीवाजी राव मांडोले, लोकेंद्र कुशवाह, विजय शर्मा, संजय फड़तरे, राकेश शर्मा, निर्मल संतवानी, पार्षद प्रेमलता धर्मेंद्र जैन, मंगल यादव, चांदनी जंगबहादुर सिंह, अनीता मुकेश धाकड़, मंडलम अध्यक्ष ऊषा शिवहरे, सुधीर राठौर, विष्णु जायसवाल, कपिल पाल, मोनू भटनागर, अरविंद राठौर, मनोज मंगलानी, इरफान खान, वैभव अग्रवाल, वीरेंद्र कुशवाह, ऋषभ जैन, उपेंद्र शंकरण, रिंकू कुशवाह, मयंक जैन, राम कुशवाह, आकाश खटीक, अरमान खान, किशन तोमर, बृजमोहन चौरसिया, हरेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं वार्डवासी मौजूद रहे।