छात्र छात्राओं ने शास्त्रोक्त रागों पर आधारित प्रस्तुति, महामहिम ने किया सम्मानित

Aug 17 2026

भोपाल। लोक भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में इस बार राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके तहत कुलगुरु प्रो स्मिता सहस्त्रबुद्धे के नेतृत्व में नोडल अधिकारी डॉ मनीष करवड़े व दल प्रमुख अर्चना शर्मा के साथ 20 छात्रों के दल भोपाल स्थित लोकभवन में राग सारंग, देस आदि में  देशभक्ति पूर्ण गीतों की मधुरम प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के बाद महामहिम राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सभी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान सम्मानित किया गया।