देश भक्ति कार्यक्रम में 151 छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Aug 17 2026

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था परिवार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मेला रोड स्थित केशर टावर मॉल परिसर में देश भक्ति कार्यक्रम में 151 छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। वही देश भक्ति गीत पर ज्योति दुबे, शैली शर्मा, शिवांगी शर्मा, सुमन चंदेल ने शमा बाँध दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया थे कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की, विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह तोमर,अमित जैन,संतोष राजौरिया,बिरजू शिवहरे,रवि पांडे, डी सी तिवारी, प्रवीण पवार, संजय धवन, मुकेश पंडित एवं इकबाल जी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र प्रेमी एवं आभार भानु भास्कर शर्मा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि संस्था द्वारा विगत वर्षों से इस आयोजन को करती आ रही है। वही जय प्रकाश राजौरिया ने सभी को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी एवं डांस टीचर डॉ सपना मिश्रा, शिखा सोनी, निधि भटनागर, गुंजन यादव, मोनिका वर्मा, कल्पना अग्रवाल, अभिलाषा को शिल्ड सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भावना राजपूत, राखी परमार, रेखा भदौरिया, रूपाली सक्सेना, रेनू साहू, कविता आर्य, नीतू तोमर, सीमा शर्मा, कामनी पाल, दीपिका शर्मा, रचना अग्रवाल, पूनम सेमर सहित संस्था सदस्य उपस्थित रहे।